..................... Salman Khan gives a new year gift to a whole village - Hindi Filmibeat

Being Human: सलमान खान ने एक पूरे गांव को दिया नए साल का गिफ्ट

सलमान खान ने फिर साबित किया कि उनके फैन्स ने यूं ही उनका जन्मदिन Being Human Day के तौर पर नहीं सेलीब्रेट किया। वो इसके हकदार है। सलमान खान वैसे भी हमेशा से अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया जो वाकई आपके दिल को छू जाएगा। नए साल पर सलमान ने एक पूरे गांव को मुस्कुराने की वजह दी है।

दरअसल सलमान खान महाराष्ट्र के एक गांव करजत में अपनी आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रहे हैं और नए साल के मौके पर उन्होंने इस पूरे गांव में नए रंग बिखेर दिए। जी हां सलमान भाई ने कुछ पेंटर्स को बुलाकर फिल्म की क्रू के साथ इस पूरे गांव को पेंट करवा दिया जिससे नए साल पर सबकी ज़िंदगी में कुछ नए रंग आएं।

सलमान का ये लेटर पढ़कर उनसे प्यार हो जाएगा!

सलमान के इस प्लान से सब बेखबर थे। उन्होंने अचानक ही सब पर ये धमाका किया। सब शुरू में थोड़ा हिचकिचाए लेकिन फिर सलमान को खुद हाथ में ब्रश लिए देख सब जोश में आ गए और थोड़ी ही देर में पूरा गांव पेंट कर डाला। अब बताइये ऐसा अनोखा न्यू ईयर गिफ्ट आप किसी के लिए सोच सकते हैं। सलमान के इस तोहफे से गांव वाले बेहद खुश हैं और सलमान की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X