सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी- टीवी शो House Of Bhaijaanz से करेंगे धमाका!
लॉकडाउन के कारण देश में किसी भी तरह की एक्टिविटीज नहीं हो पा रही हैं और यही कारण है कि इस समय सबसे ज्यादा नुकसान बॉलीवुड इंडस्ट्री को हो रहा है। एक ओर जहां फिल्मों की रिलीज नहीं हो पाई तो कई शूटिंग्स रूकी पड़ी हुई हैं। ऐसे में फैंस को सिर्फ एक सहारा है और वो टीवा या भी डिजिटल सीरीज। इस समय इसी को लेकर सुपरस्टार सलमान खान के यहां से एक बड़ी खबर आ रही है जो कि उनके फैंस के लिए काफी शानदार है।
Recommended Video
खबर है कि इस लॉकडाउन के दौरान सलमान खान छोटे पर्दे से फैंस के घर में दस्तक देने वाले हैं। खबरों की मानें तो सलमान खान का एक शो जिसका नाम हाउस ऑफ भाईजान होने वाला है वो कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के साथ कलर्स चैनल की लगातार बात चल रही हैं। चैनल उनके साथ एक नया स्पेशल शो लाने की प्लानिंग बना रहा है। जो कि सलमान खान के क्वारंटाइन एक्सपीरियंस पर बेस्ड होगा।
अथिया शेट्टी के लिए फिल्म बनाएंगे गुलशन ग्रोवर के बेटे? कश्मीरी खिलाड़ी की दमदार बायोपिक!


Click it and Unblock the Notifications