सलमान खान की हत्या की साजिश- आरोपी गिरफ्तार, मुंबई में कर चुका था सुपरस्टार के घर की रेकी

बॉलीवुड कलाकार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर राहुल को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया। राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा ने इसी साल जनवरी में सलमान खान के मुंबई स्थित घर की रेकी की थी। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है, जो कि जेल में है।

लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। अब तक लॉरेंस पर करीब 50 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 30 में वो बरी हो चुका है। उसने एक दफा बयान दिया था- 'अपराध क्या होता है? यह तो जब सलमान खान को यही मारूंगा तो पता चलेगा'

Salman Khan

लॉरेंस विश्नोई ने काले हिरण के शिकार को लेकर सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि इसी प्लानिंग के तहत लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान की हत्या की जिम्मेदारी शॉर्पशूटर राहुल को दी थी। राहुल इस साल जनवरी में मुंबई गया था। वहां उसने सलमान खान के बांद्रा स्थित बंगले के पास 3 दिन तक रेकी की थी।

सुशांत के पूर्व अकाउंटेंट का खुलासा, 'रिया चक्रवर्ती ने मुझे और बाकी सभी पुराने स्टॉफ को निकाल दिया'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X