सुशांत के पूर्व अकाउंटेंट का खुलासा, 'रिया चक्रवर्ती ने मुझे और बाकी सभी पुराने स्टॉफ को निकाल दिया'
सुशांत सिंह राजपूत की निधन को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। लेकिन अब तक केस किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। सुशांत केस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट आज यानि की बुधवार (19 अगस्त) सुबह 11 बजे अपना फैसला देगा। कोर्ट को यह तय करना है कि मामले की जांच कौन करेगा- सीबीआई या पुलिस।
फिलहाल इस केस में रिया चक्रवर्ती चारों ओर से घिरी हुई हैं। पुलिस के अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने भी लगातार अभिनेत्री से पूछताछ जारी रखा है। बता दें, सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे हड़पने का आरोप है।

वहीं, इस बीच मीडिया के सामने कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं, खासकर उनके जो सुशांत के व्यक्तिगत जीवन से जुड़े हुए थे। सुशांत के पूर्व अकाउंटेंट ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है उन्हें रिया चक्रवर्ती ने नौकरी से निकाला था। उन्होंने लगभग दो सालों तक सुशांत के साथ काम किया था।
'सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोग कह रहे हैं कि मैंने अपनी फिल्म में सच्चाई दिखाई थी'
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications