'बॉडीगार्ड' के लिए जिम में पसीना बहायेगें सलमान खान
सिक्स पैक और वी शेप बॉडी का महत्व बताने वाले हैंडसम स्टार सलमान खान इन दिनों खासे व्यस्त है, कारण हैं उनकी आने वाली फिल्म रेडी का प्रमोशन जिसके लिए वो दिन -दूनी रात चौगुनी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन इतनी व्यस्तता के बीच भी सल्लू मियां को अपनी बॉडी का ख्याल है, जिसके लिए वो बहुत जल्द जिम की शरण लेने वाले हैं।
कारण हैं उनका आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड। जिसमें वो एक अंगरक्षक की भूमिका अदा कर रहे हैं। पिछले साल दबंग के लिए सलमान ने वजन बढ़ाया था लेकिन अब उसी वजन को वे शेप में करने की कोशिश करेंगे । इस बात का खुलासा खुद सलमान ने ट्विटर पर किया है। उन्होंने कुछ फोटो पोस्ट की है, जिसके नीचे लिखा है कि दबंग के बाद उन्होंने अपनी लौह बॉडी को लेकर कुछ नहीं किया। लेकिन अब वो जिम की शरण लेने वाले हैं।
गौरतलब है कि सलमान ने अपनी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में पहली बार अपनी बॉडी को खुले तौर पर दिखाया था। फिल्म में पहली बार उन्होंने शर्ट उतारी थी। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। उसके बाद तो बॉलीवुड में हीरो का शर्ट उतारना आम बात हो गयी।


Click it and Unblock the Notifications












