बॉडीगार्ड सलमान खान से डर गये शाहरूख खान, नहीं गये पास
लेकिन फिल्मीस्तान में किंग खान का एक नया रूप दिखा। हमेशा सलमान की तरफ हाथ बढ़ाने वाले शाहरूख उनके बहुत पास पहुंच कर भी उनके पास नहीं गये। दरअसल, हुआ यूं कि सलमान खान की आनेवाली फिल्म बॉडीगार्ड की शूटिंग फिल्मीस्तान में चल रही थी। । सलमान को नहीं पता था कि वहां किंग खान भी शूटिंग करने आने वाले हैं।
लेकिन शायद बादशाह को खबर थी वहां सलमान मियां होंगे। बॉडीगार्ड के डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री हैं, जिनसे अच्छे संबंध है शाहरूख के , सबने सोचा कि कहीं किंग खान वहां आना जाये, अगर शाहरूख यहां आ जायेंगे तो वहां एक बड़ा तमाशा हो सकता है, इसलिए सभी चिंतिंत थे। मगर किंग खान ने समझदारी दिखायी। और वो सलमान के फिल्मी सेट पर नहीं पहुंचे। लगता है कि किंग खान नहीं चाहते होंगे कि मीडिया इस बात का बतंगड़ बनाये इसलिए वह सेट से दूर हो गये और फिर मामला ठंडा हो गया।


Click it and Unblock the Notifications
