रेड लाईट एरिया में जाने से करीना-रानी का इंकार, रीमा परेशान

सबको मालूम है कि रीमा कागती आमिर खान को लेकर जो फिल्म बना रही हैं, उसमें रानी मुखर्जी और करीना कपूर को रेड लाइट एरिया में दिखाया जाना है और रीमा इस सीन को रीयल रेड लाइट एरिया में शूट करने की इच्छा जता रही थीं। लेकिन अब खबर यह आ रही है कि इसके लिए न तो करीना मानी या नहीं रानी।

बताया जा रहा है कि रीमा दोनों को मना नहीं पा रही हैं। खबर है कि फिल्म में सजीवता लाने के लिए इसके कुछ हिस्से को मुंबई के ही रेड लाइट एरिया में शूट करना चाहती थीं। मगर यह बात जब करीना और रानी के कानों में पड़ीं तो वे इसके लिए तैयार नहीं हुईं। आखिरकार इन अभिनेत्रियों द्वारा असमर्थता जताये जाने के बाद रीमा अब इस सीन को शूटिंग सेट लगाकर ही करनेवाली हैं।

आपको बता दें कि करीना और रानी ने सेक्स वर्कस की भूमिका पहले भी फिल्मों में निभाई है। करीना ने फिल्म चमेली में सेक्स वर्कर का रोल निभाया था तो रानी ने सांवरिया, मंगल पांडे और फिल्म लागा चुनरी में दाग में निभाया था। लेकिन इन फिल्मों की शूटिंग भी सेट लगा कर ही की गयी थी। वह वास्तविक रूप से इस तरह के जगह पर जाने को तैयार नहीं थी।

वही दूसरी तरफ आमिर खान रीमा कागती की फिल्म के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और उन्हें पूरा सहयोग दे रहे हैं। चूंकि रीमा उनकी पत्नी की पसंदीदा डायरेक्टर हैं। आमिर इस फिल्म में एक पुलिस इंस्पैक्टर के किरदार में हैं और उन्हें हाल ही में देर रात साउथ मुंबई के एक इलाके में कुछ जगहों की तफ्तीश करते देखा गया था। बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म में फिर से अलग किरदार निभाते नजर आयेंगे और अपने दर्शकों को फिर से खुश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X