आखिर सैफ ने क्यों मिटाया करीना का नाम

लेकिन वो ही टैटू अब सैफ के लिए जी का जंजाल बन गया था, जिसकी वजह से लोग उन्हें बहुत तंग करने लगे थे। दरअसल फिल्म एजेंट विनोद की शूटिंग में व्यस्त सैफ मियां को इस टैटू के चक्कर में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। फिल्म के कई सीन में सैफ का क्लोजअप दिखाना था जिसमें टैटू के कारण काफी परेशानी आ रही थी। लोगों ने सैफ को करीना के लिए काफी चिढ़ाया, लोग कह रहे थे कि सैफ का प्यार बेहद कमजोर है तभी तो काम प्रभावित होने के बाद भी सैफ करीना का नाम नहीं मिटा रहे हैं। उन्हें डर है कि करीना कहीं भाग ना जाये।
लेकिन सैफ ने उन सबको गलत साबित करते हुए अपनी बांह से करीना का टैटू हटवा दिया। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक,पूरी फिल्म में सैफ का टैटू कहीं भी नहीं दिख रहा। फिल्म के कई सीन क्लोजअप से लिए गए हैं। इसलिए उन्हें यह टैटू हटाना पड़ा। जबकि छोटे नवाब का कहना है कि उन्होंने इसे हटवाया नहीं बल्कि मेकअप के जरिए छिपा दिया है। वैसे भी प्यार टैटू से नहीं विश्वास से कायम रहता है। और हमें यानी करीना और सैफ दोनों को एक-दूसरे के लिए कुछ कहने की चरूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications