सलमान भाई वापस आएंगे, डबल 'किक' के साथ
दबंग को छोड़कर सलमान खान ने किसी सीक्वल में काम नहीं किया है लेकिन सूत्रों की मानें तो सलमान खान किक का सीक्वल प्लान कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर और सलमान के करीबी दोस्त साजिद नाडियाडवाला के दिमाग में फिल्म की सफलता को देखते हुए यह आइडिया आया है। किक सलमान के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से हैं।
गौरतलब है कि किक की बॉक्स ऑफिस कमाई थी 234 करोड़ जिसने सलमान की ही पिछली फिल्म एक था टाइगर का रिकॉर्ड तोड़ा था। साजिद को उनके बिज़नेस पार्टनर्स फिल्म के आगे की कहानी लिखने को कह रहे हैं क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा है कि फिल्म धमाल कर देगी। हालांकि साजिद ने अभी खबर पर मुहर नहीं लगाई है।
पढिए: आदित्य चोपड़ा बनाएंगे विराट - अनुष्का की जोड़ी
साजिद का कहना है कि इस समय उनके पास प्रोड्यूसर के तौर पर बहुत काम है ऐसे में फिल्म डायरेक्ट करने का सोचना बहुत रिस्की है। किक ने उन्हें बहुत कुछ दिया और फिल्म उम्मीद से दोगुना चली पर इसमें काफी हाथ सलमान की स्टारडम का था। ऐसे में डबल किक प्लान करना काफी मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications
