PICS: बहन की शादी के बाद आराम करते दिखे सलमान
अब भई घर में शादी है तो थकान तो होगी ही। 18 को खान परिवार भी बेटी अर्पिता की शादी में बहुत बिज़ी था। बस फिर क्या शादी निपटते ही सब आराम करने लगे। क्योंकि भई 21 को रिसेप्शन की भी तैयारी करनी थी। अर्पिता की शादी के बाद खान परिवार बड़ी फुर्सत में दिखा। वहीं भाई सलमान तो जैसे काम के सारे बोझ से मुक्त हो गए। उन्होंने डाली इंस्टाग्राम पर पर कुछ तस्वीरें जिनमें सलमान, बहन अर्पिता के साथ फुर्सत से लेटकर थकान मिटा रहे हैं। वहीं बाकी लोग सेल्फी लेने में जुटे हैं जिनमें अमृता अरोड़ा भी शामिल हैं। वहीं अर्पिता - आयुष शर्मा पति के साथ फोटो सेशन कराने में अभी भी व्यस्त हैं। देखें तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












