'वाह वाह सूरज जी, पिक्चर क्या बनायी. राजश्री और परिवार को बधाई हो बधाई.'
प्रेम नाम से मशहूर हुए सुपरस्टार सलमान खान सूरज के साथ फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं
इस फिल्म के कलाकार जहां आज इस फिल्म की कामयाबी को याद कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस फिल्म को पसंद करने वाले दर्शकों ने एक बार फिर से इस बेहतरीन फिल्म के लिए सूरज बड़जात्या और फिल्म के सभी कलाकारों को दिल से बधाई दी है।
Must Click: 20 साल पुरानी हुई 'हम आपके हैं कौन' लेकिन आज भी लगती हैं नई
इस खूबसूरत फिल्म की खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने ट्विट किया है...' वाह वाह सूरज जी, पिक्चर क्या बनायी. राजश्री और परिवार को बधाई हो बधाई.''।
तो वहीं फिल्म के अहम कलाकार रहे अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्विटर पर लिखा है कि मेरी सफलतम फिल्मों में से एक 'हम आपके हैं कौन' की 20वीं वर्षगांठ पर बहुत-बहुत बधाई। ऐसी फिल्म बनाने के लिए आपका धन्यवाद सूरज।"
यही नहीं फिल्म में माधुरी की बड़ी बहन का रोल निभाने वाली अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने भी ट्विटर पर लिखा है कि 'हम आपके हैं कौन' के बीस साल...सच में भरोसा नहीं होता. मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं माइलस्टोन फिल्म का हिस्सा बनीं। थैंक्यू सूरज जी मुझे पूजा का रोल देने के लिए।
मालूम हो कि 20 साल पहले आयी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' राजश्री की ही सुपर हिट फिल्म 'नदिया के पार' का मार्डन वर्जन था जिसमें सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रेणुका शहाणे, आलोक नाथ, अनुपम खेर, मोहनीश बहल और लक्ष्मीकांत बर्डे ने अहम रोल निभाया था।
जहां माधुरी-अनुपम ने ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त की वहीं दूसरी ओर सलमान और सूरज 'हम आपके हैं कौन' के 20 साल पूरे होने का जश्न अपनी नई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर मना रहे हैं। दोनों 15 साल बाद फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' अगले साल रिलीज होगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/HZMx94F8Y3k?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
