20 साल पुरानी हुई 'हम आपके हैं कौन' लेकिन आज भी लगती हैं नई
आज से ठीक 20 साल पहले एक फिल्म आयी थी नाम था..'हम आपके है कौन' जिसने हर वर्ग के दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था। कोई ऐसी शादी नहीं होती जहां इस फिल्म के गाने नहीं बजते हैं। इसकी सफलता का आलम यह है कि आज 20 साल बाद भी इस फिल्म को लोग टीवी पर बड़े चाव से देखते हैं। हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक यह फिल्म आज ही के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।
20 साल पुरानी हुई 'हम आपके हैं कौन' लेकिन आज भी लगती हैं नई
फिल्म ने कैनवस पर साबित किया था कि आज भी लोग स्वस्थ मनोरंजन को पसंद करते हैं। एक हल्की-फुल्की फैमिली ड्रामा के जरिये बड़जात्या ने जहां अपनी शाख दोबारा से मजबूत की थी वहीं दूसरी ओर फिल्म के हीरो सलमान खान और हिरोईन माधुरी दीक्षित से लोग दोबारा से मोहब्बत करने लगे थे।
बड़जत्या ने ही सलमान को 'प्रेम' सिखाया
इसलिए फिल्म की टीम मसलन सलमान खान , सूरज बड़जात्या, अनुपम खेर आज इस कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कामयाबी का जश्न सलमान खान और सूरज बड़जात्या अपनी आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के सेट पर मना रहे हैं।
सलमान और सूरज 15 सालों बाद किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। 'प्रेम रतन धन पायो' से पहले दोनों ने 'हम साथ-साथ हैं' में काम किया था।
आईये स्लाइडों के जरिये जानते हैं कि हम इस मेगाहिट फिल्म 'हम आपके है कौन' से प्यार क्यों ना करें...


Click it and Unblock the Notifications