शाहरुख, आमिर की बराबरी नहीं कर रहा मैं- सलमान खान
सलमान खान से जब पूछा गया कि बॉक्स ऑफिस पर इतनी सारी फिल्मों ने इस साल करोड़ के रिकॉर्ड बनाए हैं तो जय हो से सलमान खान क्या एक्सपेक्ट कर रहे हैं। इसपर सलमान खान ने कहा "अगर शाहरुख खान की फिल्म या आमिर खान की फिल्म ने इतने करोड़ कमाए हैं तो मेरा ये मकसद नहीं है कि मैं उनसे ज्यादा करोड़ कमाउं। लेकिन बस मैं ऐसी फिल्म बनाना चाहता हूं जो कि लोगों को पसंद आए और वो लोग फिल्म को देखने सिनेमाहॉल में आएं। लेकिन जहां तक नंबर्स की बात है तो मेरे लिये ये इतना मायने नहीं लगता है।"
सलमान खान ने ये भी कहा कि आमिर खान की फिल्म धूम 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है और जैसा कि सभी जानते हैं धूम 3 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी। लेकिन जये हो उससे भी ज्यादा धूम मचाएगी। सलमान खान की एक एक बात पर उनके फैंस जमकर तालियां पीट रहे थे। सभी काफी खुश थे कि सलमान खान ने अपने फैंस के साथ अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉंच किया। फैंस ने भी सलमान की फिल्म जय हो का नारा लगाकर सलमान खान को खुश कर दिया। बीच बीच में जब सलमान के फैंस काफी ज्यादा शोर कर रहे थे तो सलमान खुद सबसे कहते "अरे मेरी बात सुन लो थोड़ा ज्ञान बढ़ा लो जय हो के बारे में।"


Click it and Unblock the Notifications
