जय हो लॉंच में सलमान ने दिया मीडिया को करारा जवाब, याद दिला दी परवरिश!

सलमान खान की प्रेस कॉंफ्रेंस हो और उस दौरान सलमान खान को मीडिया के बेफुजूल के सवालों का सामना ना करना पड़े तो ये तो हो ही नहीं सकता। सलमान खान भले ही कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन मीडिया के सवाल उन्हें पेरशान कर ही देते हैं। कल रात जब सलमान खान ने अपनी फिल्म जय हो का थियेटेरिकल ट्रेलर लॉंच किया तो मीडिया के साथ ही साथ सलमान खान के फैंस भी चंदन सिनेमाहॉल में मौजूद थे। सभी की उपस्थिति में ही सलमान खान ने अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉंच किया और साथ मीडिया के सवालों के जवाब भी दिये। लेकिन सलमान खान से एक बार फिर से कुछ ऐसे सवाल पूछ लिये गये जिन्होंने सलमान खान का मूड ऑफ कर दिया।

सलमान खान ने सभी सवालों के जवाब बड़े ही कायदे से और डीटेल में दिये। सलमान ने शाहरुख, आमिर की फिल्मों से अपनी फिल्म की तुलना पर भी जवाब दिया और कहा कि वो किसी के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए फिल्में नहीं बनाते। वो सिर्फ अपने फैंस के दिलों को छूने के लिए फिल्में बनाते हैं. इसके बाद सलमान खान से एक के बाद एक सवाल पूछे जाने लगे। लेकिन वहीं पर धीरे धीरे सवाल पर्सनल होते चले गये और साथ ही सलमान को भी थोड़ा सा सीरियस करते गये। सलमान खान ने पहले तो कुछ सवालों पर हंसते हुए जवाब दिया लेकिन फिर आखिर उन्होंने मीडिया को कहा कि उनकी परवरिश ही ऐसी है यही सच्चे जर्नलिस्ट की निशानी है।

सलमान खान के गुस्से से पूरी दुनिया वाकिफ है इसलिए सलमान से कुछ भी पूछने से पहले लोग दस बार सोचते हैं। लेकिन जब हाल ही में करन जौहर के शो कॉफी विद करन के दौरान सलमान इतना ज्यादा खुलकर सामने आते तो मीडिया को लगा कि वो अब सलमान से कुछ भी पूछ सकते हैं लेकिन इसी बात ने सलमान को नाराज कर दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X