बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को हीरो बनायेंगे सलमान
बॉलीवुड में न्यू कमर को लांच करने का श्रेय अगर डायरेक्टर एंड राईटर महेश भट्ट को जाता है तो हीरो के रूप में यह क्रेडिट सलमान खान को। बॉलीवुड में नये चेहरों और जरूरतमंदो की मदद करने वाले अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपने रीयल बॉडीगार्ड शेरा के बेटे पर इस कदर फिदा है उन्होंने उसे हीरो के रूप में लांच करने की बात कह डाली।यह बात खुद सलमान खान ने एक न्यूज पेपर से बात करते हुए कही।
सल्लू मियां ने कहा शेरा के साहबजादे बहुत अच्छे हैं। उनकी बार्डी, उनका फेस और काम के प्रति डिवोशन ही मुझे उनके करीब ले गया इसलिए मुझे लगता है कि वो हीरो बनने के लायक है। और अगर ऐसे में मैं उनकी मदद करता हूं तो गलत क्या है? आखिर किसी ना किसी को तो पहल करनी होगी।
आपको बता दें कि दरियादिल सलमान खान ऐसे हीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर अर्जुन कपूर तक सभी सलमान खान की मदद से आज बॉलीवुड के चर्चित चेहरे बने हैं। तो वहीं मिका और हिमेश रेशमिया की किस्मत चमकाने में भी सलमान खान का ही हाथ हैं।देखते हैं सलमान, शेरा के बेटे के साथ कब फिल्म शुरू करते हैं? फिलहाल तो यह बात कहकर सलमान ने एक बार अपने चाहने वालों का दिल लूट लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
