उमंग 2013: देश के रीयल हीरो हैं पुलिस वाले
हमेशा की तरह इस बार भी पुलिस वालों के सम्मान में होने वाला शो उम्ंग 2013 में जमकर बॉलीवुड ने ठुमके लगाये।अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सलमान से लेकर बॉलीवुड का हर छोटा-बड़ा कलाकार इस महफिल की शान बना। हिंदी सिनेमा के नामचीन सितारों ने पुलिस वालों के लिए रंगा-रंग प्रस्तुति दी। इस महफिल की जान खेलजगत की हस्तियां भी बनीं। सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ भी इस रंगारंग नाईट में दिखायी पड़े।
आपको बता दें कि उमंग का आयोजन मुंबई पुलिस के सम्मान में दिया जाता है। पुलिस वालों की दौड़ती भागती जिंदगी के लिए उमंग काफी शांतिभरा और खुशनुमा पल लेकर आता है।
समारोह में सलमान, शाहरुख, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार समेत ढेरों बॉलीवुड सितारों ने जमकर अपनी हिट नंबरों पर डांस किया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि पुलिस वालों की मेहनत और लगन का फल है कि हम लोग अपने घरों में सुरक्षित सोते हैं। उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मैं उन्हें तहे दिल से सम्मान करता हूं। तो वहीं इस मौके पर शाहरूख खान ने भी पुलिस वालों को देश का रियल हीरो बताया।
आईये आपको दिखाते हैं उमंग 2013 के हसीन सितारे..


Click it and Unblock the Notifications