राजस्थान है सलमान खान के लिए अशुभ, गुस्से के कारण फिर हो जाता बड़ा पंगा!
सलमान खान और राजस्थान का कनेक्शन शायद थोड़ा अनलकी है। सालों पहले उनके काला हिरण का शिकार करने की सज़ा वो आज तक भुगत रहे हैं। वहीं उनका गुस्सा है कि नई मुसीबतें खड़ी करता रहता है। एक बार उनके गुस्से ने ऐश के लिए मुसीबत खड़ी की थी अब फिर उनके गुस्से से बड़ा मसला होते होते रह गया है।
सलमान खान को फिर गुस्सा आया है। इस बार उनके गुस्से का शिकार हुए कुछ बाइक सवार जो उनका कार को फॉलो कर रहे थे। सलमान आजकल राजस्थान के झूंझनू में बजरंगी भाईजा की शूटिंग कर रहे हैं।
वो अपनी कार से शूटिंग के लिए जा रहे थे, लेकिन अचानक सड़क पर एक के बाद एक बाइक सवार उनकी गाड़ी के आसपास मंडराने लगे, जब तक किसी को माजरा समझ में आता तब तक बाइकसवारों ने धीरे-धीरे सलमान की कार को घेर लिया।
ALSO READ: कहानी की बैंड:सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!
सलमान खान की नजर इन बाइकसवारों की हरकत पर पड़ी और वो आग बबूला हो उठे। एक बाइकसवार तो सलमान का वीडियो भी बनाने लगा जिसे देख सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिर क्या था सलमान ने ड्राइवर को कार रोकने को कहा और निकल गए कार से बाहर।
सलमान इस कोशिश में थे कि किसी बाइक सवार को पकड़ लें, लेकिन इतनी देर में सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की गाड़ी भी वहां पहुंची और शेरा ने जैसे-तैसे सलमान को मनाकर वापस गाड़ी में बिठाया। थोड़ी देर तक सलमान की गाड़ी वहीं खड़ी रही और फिर सलमान के कहने पर काफिला सेट की ओर निकल पड़ा।
ALSO READ: 10 कारण क्यों हैं सलमान बेस्ट प्रेम!


Click it and Unblock the Notifications
