ENT News Highlights: सलमान खान की KKBKKJ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग, बॉलीवुड सितारों ने दी ईद की मुबारकबाद

salman-khan-kkbkkj-fails-to-beat-shah-rukh-khan-pathaan-on-day-1-box-office-ent-live-updates

ENT News Highlights: नए सवेरे के साथ फिल्नी गलियारे में खबरों की भरमार है। ऐसे में तमाम दिलचस्प खबरें और नए अपडेट एक ही क्लिक में पाने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को...

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर किसी का भाई किसी की जान (केकेबीकेकेजे) आखिरकार कल (21 अप्रैल) भारी चर्चा और उम्मीदों के बीच रिलीज हो गई। फिल्म में सलमान के भाइयों के साथ शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

शुरुआती अनुमानों के अनुसार, किसी का भाई किसी की जान टिकट खिड़की पर 20 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने में भी विफल रही और शुक्रवार को 15.81 करोड़ कमाई की है।

Recommended Video

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Real Review | Salman Khan | Shehnaaz Gill | KBKJ Public Review | FilmiBeat

LIVE Feed
  • Apr 22, 2023 9:04 PM

    Eid 2023: परिवार संग सलमान खान ने खास अंदाज में मनाई ईद, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

    Eid 2023: ईद के खास मौके पर देश भर में खुशियां मनाई जा रही हैं, हर कोई अपने दोस्तों और परिवार संग समय बिता रहा है। ऐसे मौके पर सेलेब्स भी अपने परिवार संग ईद का जश्न मना रहे हैं और सोशल मीडिया के जारिए से फैंस को बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में सलमान खान ने भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी फिर परिवार के साथ भी त्यौहार मनाते नजर आए।

  • Apr 22, 2023 8:35 PM

    Eid 2023: ईद के मौके पर हजारों की संख्या में सलमान के घर बाहर पहुंचे फैंस, भाईजान को देख हुए खुश

    Eid 2023: आज ईद है, ऐसे में हर कोई अपनी अपनी तरह से ईद का त्यौहार मना रहा है और अपनो को ईद की बधाई दे रहा है। ऐसे में सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जारिए से फैंस को बधाई दे रहे हैं। वहीं सलमान खान के घर के बाहर फैंस की भीड़ उनसे मुलाकात करने के लिए जमा हो गई, जिनसे मिलने के लिए एक्टर बाहर आए तो फैंस के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

  • Apr 22, 2023 5:52 PM

    Eid 2023: ईद के मौके पर शीजान खान को आई दिवंगत तुनिषा शर्मा की याद, लिखा नोट

    Eid 2023: आज ईद का खास मौका है और ऐसे में हर कोई अपनी अपनी तरह से सभी को ईद की मुबारकवाद दे रहा है। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस शीजान खान को अपनी खास दिवंगत दोस्त तुनिषा शर्मा की याद सता रही हैं, उन्होंने तुनिशा को याद करते हुए ईद की बधाई दी है।

  • Apr 22, 2023 5:12 PM

    Priyanka Chopra: सिटाडेल के लंदन प्रीमियर में प्रियंका को बधाई देने के लिए दक्षिण एशियाई फैंसों का उमड़ा हुजुम

    Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास को दुनिया भर में दक्षिण एशियाई प्रशंसकों से प्यार और प्रशंसा मिल रही है क्योंकि वह 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर अपनी वैश्विक सीरीज सिटाडल की रिलीज के लिए तैयार हैं, इस दौरान एक्ट्रेस के फैंस ने उनको खास सरप्राइज दिया।

  • Apr 22, 2023 4:09 PM

    Eid 2023: शाहरुख खान की मन्नत के आगे जुटी हजारों की भीड़, किंग खान की झलक देख क्रेजी हुए फैंस

    Eid 2023: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस उनसे मिलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं, हमेशा ही फैंस शाहरुख ने मिलने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर पहुंच जाते हैं। इस बार ईद के मौके पर भी शाहरुख के फैंस उनके मिलने के लिए मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए और फिर एक्टर ने भी घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात करके सबको खुश कर दिया।

  • Apr 22, 2023 2:53 PM

    बॉलीवुड सितारों ने दी ईद की मुबारकबाद

    दुनिया भर में आज ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी ईद के त्योहार को हर साल की तरह जोर शोर से मना रहे हैं। सिंघम स्टार अजय देवगन ने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है।

  • Apr 22, 2023 2:44 PM

    किसी का भाई किसी की जान ओपनिंग कलेक्शन

    'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ का कलेक्शन किया है। मल्टीप्लेक्स की जगह, फिल्म ने सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिर भी आंकड़ों में धमाकेदार उछाल देखने को नहीं मिली। जाहिर है ये आंकड़े उम्मीद से काफी कम हैं। ट्रेड पंडित फिल्म ने कम से कम 18 करोड़ तक के ओपनिंग की उम्मीद जता रहे थे।

    किसी का भाई किसी की जान ओपनिंग कलेक्शन
  • Apr 22, 2023 2:05 PM

    Suman Kumari: जानिए कौन है सुमन कुमारी, जो चला रही थीं सेक्स रैकेट, इन भोजपुरी फिल्मों में किया है काम

    Suman Kumari: भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को पुलिस ने मुंबई में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जो कि हर किसी के लिए काफी चौकाने वाली खबर है। फैंस को और दर्शकों को इस बात पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है कि भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सेक्स रैकेट का धंधा कर रही थी।

  • Apr 22, 2023 10:07 AM

    आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज

    अक्षय तृतीया के अवसर पर, नई शुरुआत और स्थायी समृद्धि के लिए एक पवित्र दिन, आदिपुरुष टीम ने पांच अलग-अलग भाषाओं - हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम में 'जय श्री राम' के गीतात्मक ऑडियो क्लिप के साथ प्रभास का नया पोस्टर जारी किया है। , और कन्नड़। संगीतमय जोड़ी अजय-अतुल द्वारा रचित है, जो अपने उत्साही भक्ति गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं, और एक बार फिर प्रशंसकों को जय श्री राम के मंत्रों से मंत्रमुग्ध करते हैं जो वर्षों से मनाया जाता रहा है और भविष्य में भी मनाया जाता रहेगा।

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X