Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Box Office: सलमान खान की फिल्म ने ली औसत शुरुआत, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 1 Box Office: हर साल की तरह, 2023 में भी ईद के मौके पर भाईजान सलमान खान अपनी फिल्म लेकर फैंस के सामने आए हैं। 21 अप्रैल को ईद से एक दिन पहले 'किसी का भाई किसी की जान' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है।
बता दें, फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ आम जनता से भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। किसी को फिल्म काफी औसत लगी है, तो कुछ फैंस सलमान खान के स्वैग को एन्जॉय कर रहे हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका नजीता साफ देखने को मिला है।
फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन
'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ का कलेक्शन किया है। मल्टीप्लेक्स की जगह, फिल्म ने सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिर भी आंकड़ों में धमाकेदार उछाल देखने को नहीं मिली। जाहिर है ये आंकड़े उम्मीद से काफी कम हैं। ट्रेड पंडित फिल्म ने कम से कम 18 करोड़ तक के ओपनिंग की उम्मीद जता रहे थे।
ईद का मिलेगा फायदा!
बहरहाल, शनिवार को पूरे भारत में ईद मनाई जा रही है। लिहाजा, इस दिन फिल्म के कलेक्शन में इजाफा होना चाहिए, खासकर मास बेल्ट्स में। किसी का भाई किसी की जान यदि शनिवार और रविवार को कम से कम 20 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती है, तो ओपनिंग वीकेंड 55 करोड़ तक पहुंच सकता है। ये फिल्म के लिए एक सुरक्षित स्पेस हो सकता है। बता दें, फिल्म 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
कमाने के लिए है लंबा समय
खैर, किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज हुई है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए लंबा समय है। ऐसे में सारी नजरें सिंगल स्क्रीन थियेटर्स पर टिकी हैं। यदि यहां फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी तो सलमान खान की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ तक पहुंच सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
