STORYLEAK:हिंदू - मुस्लिम इश्क में सियासत का तड़का है बजरंगी भाईजान!

खबरें थीं कि सलमान खान और करीना कपूर खान की बजरंगी भाईजान की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। इसके बाद ही लीक हो गई फिल्म की कहानी। कहा जा रहा था कि फिल्म विशुद्ध रूप से लव जिहाद पर बनी है। लेकिन डायरेक्टर कबीर खान ने सभी खबरों को एक सिरे से खारिज कर दिया।

लेकिन खबरें फिर आ रही हैं और पक्के खबरी ये बता रहे हैं कि फिल्म हिंदु मुस्लिम की लव स्टोरी है और इसमें सियासत का भरपूर तड़का लगेगा। फिलहाल सलमान खान और करीना कपूर इन दिनों 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में बिजी हैं।
भटिंडा से बाहर नहीं आए शाहिद-करीना, फिर साथ उड़ेंगे पंजाब में!
हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार ने करीना के रोल के बारे में जानकारी दी है। फिल्म में सलमान मुस्लिम युवक का किरदार निभा रहे हैं। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार करीना कपूर इस फिल्म में ब्राह्मण लड़की का किरदार निभा रही हैं। करीना लखनऊ से दिल्ली के चांदनी चौक आती हैं और इसी दौरान उनकी मुलाकात सलमान यानी बजरंगी भाईजान से होती है।

यह फिल्म राजनीतिक मुद्दों को समेटे हुए है और बेबो इसमें बिल्कुल देसी अवतार में नजर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म में लखनवी अंदाज़ में चूड़ीदार-कुर्ते भी पहने हैं। मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की की इस प्रेम कहानी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही शायद सियासत को भुनाएंगे। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
कहानी की band:कल हो न हो, ऋतिक के प्रेम में पागल करीना ने किया था सैफ को रिजेक्ट!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X