खास संदेश के साथ आएगी सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली'- कहानी का खुलासा!
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' साल 2021 की ईद पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि 2020 ईद पर भी लॉकडाउन की वजह से सलमान खान की कोई फिल्म नहीं आ पाई। ऐसे में अब फैंस को ईद 2021 का इंतजार है।
Recommended Video
खबर है कि इस फिल्म में मानवता का खास संदेश होगा। खास है कि फिल्म की कहानी सलमान खान के परिवार से ही प्रेरित है। सलमान की फैमिली सांप्रदायिक एकता का जीता जागता उदाहरण है। और फिल्म की कहानी भी एक ऐसे ही परिवार की होगी।

सूत्रों की मानें तो यह एक ऐसे परिवार की कहानी होगी, जिसमें कई उतार-चढ़ाव आते हैं। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे यह परिवार ईद और दिवाली दोनों त्योहारों को समान उत्साह के साथ मानता है। फिलहाल देश में चल रहे मतभेद को देखते हुए सलमान खान की यह फिल्म देश की एकता और भाईचारे का संदेश देगी।
गाने ही नहीं, लॉकडाउन में पूरी की पूरी फिल्म लिख रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान- एक खास लव स्टोरी?


Click it and Unblock the Notifications