गाने ही नहीं, लॉकडाउन में पूरी की पूरी फिल्म लिख रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान- एक खास लव स्टोरी?

लॉकडाउन में पिछले तीन महीने से सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस में वक्त गुजार रहे हैं। इस दौरान ना सिर्फ सलमान खान ने कोरोना की जंग में अपना भरपूर योगदान दिया, बल्कि तीन गाने की रिलीज किये। वहीं, अब सूत्रों की मानें तो जहां सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों के स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, वहीं एक लव स्टोरी लिख भी रहे हैं। सलमान ने फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम शुरु किया है, और उम्मीद है कि यह साल के अंत तक खत्म होगी।

सिंगिंग, पेंटिंग, घुड़सवारी के साथ साथ अब सलमान लेखन में भी रूचि ले रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान एक युवा कपल की लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं, जो उनके दिमाग में बहुत पहले से थी।

Salman Khan

मिड-डे के सूत्र के मुताबिक, सलमान खान अकसर एक लाइन के कॉन्सेप्ट के साथ आते हैं। कहानी कहने में उनकी गहरी रुचि लेखक-पिता सलीम खान से आई है। उनके मन में एक युवा जोड़े के बारे में एक प्रेम कहानी लंबे समय से थी। लॉकडाउन में उन्हें अपने आइडिया पर विचार करने का मौका मिल गया। सलमान खान पहला ड्राफ्ट बनाने के लिए लगातार उसे कुछ घंटे दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X