जंगल सफारी पर निकले सुपरस्टार सलमान खान, बीना काक ने साझा की अनदेखी तस्वीर!
सुपरस्टार सलमान खान वैसे तो काफी ज्यादा बिजी रहते हैं लेकिन कई बार वो काम से फ्री होकर मस्ती करते और खुद को रिलैक्स करते हुए नजर आते हैं। इस समय भी उनकी एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो बॉडीगार्ड शेरा के साथ नजर आ रहे हैँ। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी मुंहबोली बहन बीना काक भी हैँ। बता दें कि सलमान खान इस दौरान जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं..
और इसको बीना काक ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि सलमान खान की ये अनसीन तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। सलमान खान अस तस्वीर में काफी समय के बाद क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। अभी तक फिल्म अंतिम को कारण उन्होने दाढ़ी रखी हुई थी। बीना ने इस तस्वीर को लेकर लिखा है कि.. 'वो जंगल सफारी पर जा रहे हैं।'

तस्वीर साझा की है
ये पहली बार नहीं है जब बीना सलमान खान की तस्वीर साझा की है। बीना काक अक्सर सलमान के मजेदार फोटोज और वीडियोज जी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार इस समय कई धमाकेदार फिल्मों के लेकर बिजी हैं जिसमें राधे सबसे पहले रिलीज होने वाली है।

ईद 13 मई
राधे इस ईद 13 मई को बड़े पर्दे पर धमाका करेगी और फैंस के लिए खुशियां लाने वाली है। इसके लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

आने वाली फिल्में
इसके अलावा सलमान खान किक 2, अंतिम, टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।

दमदार प्रोजेक्ट्स
सलमान खान के फैंस उनके सभी दमदार प्रोजेक्ट्स का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं जो कि कमाल के हैं।
जॉर्जिया एंड्रियानी ने 'बवाल' सॉन्ग पर बोल्ड मूव्स से किया धमाका, फैंस लगातार कर रहे हैं कमेंट!


Click it and Unblock the Notifications