जॉर्जिया एंड्रियानी ने 'बवाल' सॉन्ग पर बोल्ड मूव्स से किया धमाका, फैंस लगातार कर रहे हैं कमेंट!
अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर आये दिन काफी दिलचस्प वीडियो शेयर करती रहती है। अरबाज़ खान के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद जॉर्जिया एंड्रियानी काफी चर्चे में रहने लगी है। जॉर्जिया ने वेब सीरीज "कैरोलिन एंड कामाक्षी" से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है, जिसके बाद वो सिंगर मीका सिंह के साथ "रूप तेरा मस्ताना" म्यूजिक एल्बम में नज़र आयी थी। जॉर्जिया एंड्रियानी जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है उन्होंने एक और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।
इसमें अभिनेत्री 'फर्स्ट इंडियन बॉय बैंड', ऍमजे 5 जिसने अपने "बवाल" गाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू किया है, उन्ही के गाने पर डांस करते नज़र आ रही है। इस वीडियो को एमजे 5 ने भी पसंद किया है।

जॉर्जिया का ये वीडियो अभी तक एली अवराम, यूलिया वंतूर, मीका सिंह और आमिर अली के साथ ११ हज़ार से ज्यादा लोगो तक लाइक किया है। जॉर्जिया एंड्रियानी हाली में दुबई से अपनी शूटिंग खत्म कर अपने देश इटली गयी हुई है।
लॉकडाउन के बाद पहली बार अभिनेत्री अपने परिवार से मिली, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था..
जिसमे उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ एक वीडियो बनाया है जिसमे उनकी बहन, पिता और माँ नज़र आ रही है ये वीडियो काफी दिलसप था और कैप्शन में लिखा है की "मीट द एंड्रियानी।" जॉर्जिया एंड्रियानी बॉलीवुड में "वेलकम टू बजरंजपुर" से डेब्यू करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications