सेक्सी बिपाशा को क्यों भाये हॉट सलमान?

आज हॉटी और सेक्सी गर्ल बिपाशा बसु का जन्मदिन हैं। आज के दिन मैडम ने कहा कि उन्हें सलमान खान काफी हॉट लगते हैं। भारत ही नहीं विश्व की सेक्सी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल बिपाशा को अचानक से सलमान खान में इतनी दिलचस्पी क्यों पैदा हो गयी हैं? यह सोचने वाली बात है? वैसे पिछले दिनों सलमान मियां भी बिपाशा के लिए कुछ ना कुछ अच्छा बोलते हुए नजर आये, आखिर यह हो क्या रहा हैं? क्या इन बातों का कोई मतलब है?

इन सारे सवालों के जन्मदाता खुद सलमान और बिपाशा की हरकतें हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही हैं। हमेशा सलमान को लेकर गॉसिप छपते रहते हैं लेकिन कभी भी सल्लू मियां सफाई नहीं देते लेकिन इस बार वो बिपाशा का पक्ष लेते दिखायी पड़ रहे हैं। जबकि वहीं बिपाशा मैडम सलमान के कसीदे पढ़ते नजर आ रही हैं।

वैसे इन सारी बातों को हवा तब मिली जब सल्लू मियां ने बिपाशा बसु को सेलिब्रिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने भाई सोहेल खान की मुंबई टीम का ब्रांड अंबेसडर बनाया। यही नहीं बिप्स को अपने रियलिटी शो बिग बॉस में आने का भी निमंत्रण दिया जिसे बिपाशा बसु ने स्वीकार किया और शो में पहुंचकर सलमान संग खूब ठुमके भी लगाये। जिसकी वजह से लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि सलमान की जिंदगी में नयी एंट्री बिपाशा बसु की हो रही है।

खैर इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त ही बतायेगा। आईये आपको दिखाते हैं बिपाशा की जिंदगी की कुछ अनदेखी तस्वीरें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X