टेलीविजन में भी छा गया 'दबंग'

शो में आने का मकसद तो उनका अपनी फिल्म दबंग का प्रमोशन ही था, लेकिन उनकी उपस्थिति ने मानों रियलिटी शो में एक समां सा बांध दिया। सलमान की मौजुदगी से वहां बैठे दर्शक ही नहीं बल्कि प्रतियोगियो में भी दूना उत्साह देखा गया।
सलमान ने रियलिटी शो में दबंग के चुलबुल पांडे के रूप में ऐंट्री की। मूँछ रखे सलमान खान ने चुलबुल पांडे के अंदाज में लोगो और जजो का अभिनवादन किया, इस मौके पर उन्होंने अपने प्रिय साथियों यानी अपने डॉग्स को भी रैंप पर चलवाया। एक तरफ रैंप पर सलमान के कुत्ते चल रहे थे तो दूसरी ओर तालियों की गड़गड़ाहट। इसके बाद चुलबुल पांडे ने अपना दंबग स्टाइल का बेल्ट सांग भी किया।
पढ़े : पैसा वसूल 'दबंग'
थोड़ी देर के बाद सलमान अपने रूप यानी सल्लू मियां में वापस लौटे और जजो के बगल जा कर बैठ गए, और फिर शुरू हुआ टैलेंट शो का धमाल, भारत के एक से एक टैलेंट ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें आशाराम बापू ग्रुप का यूवी रेस शो, महाराष्ट्र की मु्ल्गी का रिग डांस और रैंचो रॉक बैंड ने तो जैसे लोगों का दिल ही जीत लिया।
रिंग डांस का सुरूर सलमान पर इस कदर चढ़ा कि जनाब खुद स्टेज पर डांस करने के लिए जा पहुंचे, उनके ठुमकों ने जहां लोगों को घायल किया वहीं उन्होंने तीनों जजो को किरण खेर, साजिद खान और सोनाली बेद्रे को भी नचा डाला। उसके बाद रैंचो रॉक बैंड ने रहमान के गीत हम्मा, हम्मा गा कर सलमान को अपना मुरीद बना लिया।
सलमान का उनके प्रति दीवानगी का आलम ये था कि वो ये तक कह डाले कि अगर दबंग के गानों को रीमिक्स किया जायेगा तो यही रॉक बैंड उन्हें रीमिक्स करेगा। इसके बाद आयी कलर्स के पॉपुलर सीरियल उतरन की तपस्या जिन्होंने मु्न्नी बदनाम हुई पर जमकर ठुमके लगाए।
उनके डांस में इतनी कशिश थी कि सल्लू मियां अपने को रोक नहीं पाये और पहुंच गए स्टेज पर मु्न्नी की बदनामी में शरीक होने। तपस्या ने तो ये तक कह डाला कि ' तपस्या बदनाम हुई...चुलबुल तेरे लिए' कुल मिलाकर टैलेंट शो ने अपने डेढ़ घंटे के एपीसोड में लोगों का जमकर मनोरंजन किया। जिसका 90 प्रतिशत श्रेय सलमान को जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











