अक्सर सलमान के बारे में गलत सोचा और समझा जाता है: डेजी शाह
हाल ही में कलर्स के सबसे लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में'.. प्रमोशन के लिए आयीं डेजी शाह ने जमकर सलमान खान की तारीफ की। सलमान ने भी डेजी को बहुत मेहनती बताया। डेजी ने कहा कि मैं गणेश आचार्य की टीम में बैक डांसर थी। एक शो के दौरान सलमान की नजर मुझ पर गयी और मुझे उन्होंने फिल्म का ऑफर दिया जो कि मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
डेजी ने कहा कि मैं सलमान खान के ही कहने पर अपना वजन कम कर पायी हूं। डेजी ने कहा कि सलमान खान बहुत ही इमोशनल इंसान है और इसी वजह से उन्हें गुस्सा आता है लेकिन उनके गुस्से को लोग अक्सर गलत समझ लेते हैं।
लेकिन मैंने उन्हें करीब से देखा है और इसी नतीजे पर पहुंची हूं कि "वह बहुत भले इंसान हैं। लोग सोचते हैं कि वह बहुत आवेश वाले शख्स हैं और उन्हें बहुत गुस्सा आता है। मैं कहूंगी कि यह उनका गुस्सा नहीं, बल्कि प्यार है जिसे वह जाहिर करना चाहते हैं क्योंकि वह बहुत भावुक इंसान हैं।"और ऐसे इमोशनल इंसान से मैं एक नहीं बार-बार रील लाइफ रोमांस करना चाहूंगी।
गौरतलब है कि 'जय हो' का निर्माण-निर्देशन सोहेल खान ने किया है। जय हो में सलमान खान और डेजी शाह के अलावा तब्बू, सना खान, डैनी, सुनील शेट्टी की भी अहम भूमिकायें हैं। जय हो वर्ष 2006 में प्रदर्शित चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म स्टॉलिन की रीमेक है। फिल्म 24 जनवरी को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications
