धरम पा जी को क्यों अच्छे लगे सलमान खान?

सबको पता है कि इस समय बॉक्सऑफिस पर सलमान खान का सिक्का चल रहा है। ऐसे में हर कोई सलमान की तारीफ कर रहा है, जिसमें किसी को अचरज नहीं होना चाहिए लेकिन अगर कोई वरिष्ठ कलाकार सलमान की तारीफ करे तो बात जरूर खास हो जाती है।

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बीते जमाने के मशहूर कलाकार धर्मेंद्र ने कहा कि उन्हें सलमान खान में अपना अक्स दिखता है। अपनी तुलना सलमान खान से करके धरम पा जी ने जरूर सलमान खान का दिल मोह लिया होगा इसलिए हो सकता है कि धरम पा, सन्नी देओल या बॉबी देओल के साथ सलमान खान बहुत जल्द टीवी एड या फिल्म में दिखायी पड़ जायें और अगर ऐसा हुआ तो कब तो सच में देओल परिवार की बल्ले बल्ले है।

क्योंकि लंबे अरसे से कामयाबी की तलाश में देओल परिवार यही तो चाहता है कि एक बार फिर से उनकी चमक वापस आ जाये। वैसे धर्मेद्र ने सलमान खान के साथ सुपहिट फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में काम किया है।

मालूम हो कि बुधवार को रिएलिटी कार्यक्रम डांस इंडिया डांस-सुपरमॉम के ऑडिशन में धर्मेंद्र अपनी आने वाली फिल्म यमला पगला दीवाना 2 का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ उनके छोटे बेटे बॉबी देओल भी थे। फिल्म में उनके बड़े सन्नी देओल भी हैं।

फिल्मों के डांसिग स्टाइल की बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि आज के बच्चे काफी अच्छे डांसर हैं। मेरे लिए तो आज के हीरो-हिरोईन मेरे बच्चे जैसे हैं। हर किसी का अपना अलग अंदाज है। रितिक अलग है तो शाहरूख अलग लेकिन पता नहीं क्यों सलमान खान में मुझे अपना अक्स दिखता है। वो मेरी ही तरह एक्टिंग करता है, ढिशूम-ढिशूम करता है और मेरी ही तरह से ऊंट-पटांग ढंग से नाच भी लेता है। लेकिन आज की पीढ़ी में बहुत लोग अच्छे हैं लेकिन बेस्ट कौन है इस बारे में मैं कह नहीं सकता हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X