ये क्या! लॉकडाउन में घोड़े को खिलाते खिलाते खुद ही पत्ते खाने लगे सलमान खान- शेयर किया वीडियो, VIRAL
सलमान खान सुपरस्टार हैं और उनमें एक स्वैग है, जो कि ना सिर्फ फिल्मों में दिखता है, बल्कि रियल लाइफ तस्वीरों और वीडियो में भी दिखाई देता है। लॉकडाउन में सलमान खान अपने फॉर्महाउस में फंसे हुए हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान अपने घोड़े के साथ पत्ते खाते दिख रहे हैं। जी हां, पत्ते खा रहे हैं सलमान खान। इसे पढ़कर आप हंस सकते हैं, लेकिन यह वीडियो सुपरस्टार ने खुद शेयर किया है और लिखा है- ब्रेकफास्ट विद माई लव..
बता दें, सलमान खान पिछले करीब दो हफ्तों से भी ज्यादा समय से पनवेल वाले अपने फार्महाउस पर फंसे हुए हैं। देश में हुए लॉकडाउन की वजह वो वहां से निकल नहीं पाए हैं। एक वीडियो में उन्होंने दुखी होते हुए बताया कि वह पहली बार इतने लंबे समय तक अपने पिता से दूर हैं।

कोरोना वायरस से देश और दुनिया जूझ रही है। इस जंग से निपटने में सलमान खान ने भी अपना योगदान दिया है और फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की जिम्मेदारी उठाई है। पिछले दिनों कुछ मजदूरों ने कंफर्म भी किया कि सलमान खान ने उनके अकाउंट में पैसे डाले हैं।
यहां देंखे लॉकडाउन में कैसे वक्त गुजार रहे हैं सलमान खान-
View this post on InstagramA post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
FLASHBACK: "मैंने सलमान खान का हमेशा साथ दिया, बदले में मुझे गालिया मिलीं, पीटा गया"


Click it and Unblock the Notifications