FLASHBACK: "मैंने सलमान खान का हमेशा साथ दिया, बदले में मुझे गालिया मिलीं, पीटा गया"

ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित रही घटनाओं में है। 1998 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां आई थीं। सलमान- ऐश ने लगभग 3 सालों तक डेट किया। लेकिन दोनों का रिश्ता काफी कम समय तक ही रहा।

ऐश्वर्या राय की मानें तो सलमान का चैप्टर उनके लिए बुरे सपने की तरह था और वो खुश हैं कि वो खत्म हो गया। बता दें, सलमान की हरकतों से तंग आकर ऐश्वर्या ने साल 2002 में एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ कभी किसी फिल्म में काम ना करने की कसम खाई थी।

Aishwarya Rai

सलमान ऐश को लेकर काफी पॉसिजिव हो गए थे, जो बात एक्ट्रेस को रास ना आई। यहां तक सलमान खान ने ऐश की फिल्मों के सेट पर भी तोड़ फोड़ मचा दी थी। ऐश के बयान में साफ है कि सलमान खान ने उन्हें गालियां भी दी थीं, यहां तक की हाथ भी उठाया था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने हम दिल दे चुके सनम और हम तुम्हारे हैं सनम.. इन दो फिल्मों में साथ काम किया था। भंसाली चाहते थे कि इस जोड़ी को लेकर बाजीराव मस्तानी बने, लेकिन तभी ऐश्वर्या ने अपना बयान जारी कर फिल्म करने से इंकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X