लॉकडाउन खत्म, अब सलमान खान बैक टू बैक इन तीनों फिल्मों पर शुरु करेंगे काम- शूटिंग की तैयारी!
अब जबकि देशभर में लॉकडाउन से छूट दिया जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी नियम- कानून के साथ धीरे धीरे ट्रैक पर लौट रही है और शूटिंग- पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरु किया जा रहा है। सुपरस्टार सलमान खान की बात करें तो लॉकडाउन खत्म होते ही अब अभिनेता बैक टू बैक तीन फिल्मों पर काम शुरु करने वाले हैं। सलमान ने शेड्यूल तैयार रखा है।
ये तीन फिल्में हैं - राधे, कभी ईद कभी दिवाली और गन्स ऑफ नार्थ.. जिसमें से राधे लगभग पूरी हो चुकी है। राधे का एक गाना और कुछ खास सीन शूट करने हैं, जिसे सलमान सबसे पहले खत्म करेंगे। पहले इसका गाना आउटडोर शूट होना था, लेकिन अब स्टूडियो के अंदर ही इसका सेट तैयार किया जा रहा है। साथ ही साथ फिल्म के पोस्ट- प्रोडक्शन पर भी काम शुरु किया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है। वहीं, राधे खत्म होते ही सलमान खान साजिद नाडियाडवाला की 'कभी ईद कभी दिवाली' पर काम शुरु कर देंगे, जिसका निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों के लिए 6 विमान किया बुक, 1000 से ज्यादा मजदूर पहुंचें घर- PHOTOS


Click it and Unblock the Notifications