अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों के लिए 6 विमान किया बुक, 1000 से ज्यादा मजदूर पहुंचें घर- PHOTOS
लगातार तीन महीनों के लॉकडाउन के बाद, अब देशभर में थोड़ी छूट दे गई है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने देश में लॉकडाउन खत्म होते ही ज्यादा से ज्यादा प्रवासी मजदूरों के घर पहुंचने की व्यवस्था कर दी। मुंबई में लॉकडाउन के दौरान फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए अमिताभ बच्चन ने छह विमान बुक किये, जिससे एक हजार से ज्यादा प्रवासियों को वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर भेजा जा रहा है। इन तीनों जगहों के लिए दो- दो चार्टड विमान बुक किया गया।
दो फ्लाइट 10 जून को रवाना हुई, जबकि दो और फ्लाइट 11 जून यानि की आज दोपहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भड़ेगी। इस दौरान वहां एबी कॉरपोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव वहां मौजूद रहेंगे।

इस मुहिम में अमिताभ बच्चन के साथ माहिम दरगाह ट्रस्ट काम कर रही है। कहा गया कि प्रवासी मजदूरों की परेशानी देखकर अमिताभ बच्चन काफी दुखी थे और चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा प्रवासियों की मदद कर सकें। इसीलिए चार्टर प्लेन की व्यवस्था की गई। जिससे हजार से ज्यादा मजदूर घर पहुंच सकेंगे।
अजय पंडित की हत्या पर भड़कीं कंगना रनौत- बॉलीवुड सुपरस्टार्स पर भी फूटा गुस्सा, जारी किया VIDEO


Click it and Unblock the Notifications