अजय पंडित की हत्या पर भड़कीं कंगना रनौत- बॉलीवुड सुपरस्टार्स पर भी फूटा गुस्सा, जारी किया VIDEO
कंगना रनौत बॉलीवुड के उन कलाकारों में हैं, जिन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा आगे बढ़कर बयान दिया है। और जरूरत पड़ने पर गुस्सा दिखाया है। 8 जून को अनंतनाग में आतंकवादियों के एक समूह ने कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या कर दी थी। कंगना ने अजय की हत्या की निंदा की है और इंसाफ की मांग की है।
अजय पंडिता को इंसाफ दिलाने के लिए कंगना रनौत ने एक खास वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने सलेक्टिव सेक्युलरिज्म के लिए बॉलीवुड सितारों पर भी गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि इन्हें मानवता तभी नजर आती है, जब किसी घटना के पीछे जेहादी एजेंडा छुपा हो, वर्ना इनके मुंह से चूं तक नहीं निकलती।

गौरतलब है कि, 8 जून को आतंकियों ने शाम छह बजे अनंतनाग जिले के लारकीपुरा इलाके के सरपंच और कांग्रेस के सदस्य अजय पंडित की उनके गांव में नृशंस हत्या कर दी थी। जिस पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंसाफ की मांग की है।
View this post on Instagramand the recent brutal killing of Ajay Pandit. . . . . . #KanganaRanaut #Kashmir #AjayPandit
A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on


Click it and Unblock the Notifications