First LOOK: 'दबंग 3' का धमाकेदार विलेन 'बल्ली'- चुलबुल पांडे ने दी खुलेआम चुनौती
बॉलीवुड फिल्मों में जितना इंतजार हीरो का होता है, उतनी ही बेसब्री विलेन के लिए भी होती है। जितना दमदार विलेन, उतनी तगड़ी फाइट और उतना ही चुनौतीपूर्ण क्लाईमैक्स। फिल्म दबंग 3 की बात करें तो सलमान खान के अपोजिट इस बार कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप दिखाई देंगे। फिल्म से सुदीप का पहला पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है।
फिल्म से सुदीप का पोस्टर रिलीज करते हुए सलमान खान ने लिखा- विलेन जितना बड़ा हो, उससे भिड़ने में उतना ही मजा आता है.. Introducing Sudeep Kiccha as Balli in 'Dabangg 3'.

दबंग 3 में सुदीप का किरदार काफी दमदार होने वाला है और यह सलमान खान से टक्कर लेते दिखेंगे। क्लाईमैक्स में दोनों के बीच एक लंबी फाइट भी शूट की गई है। खास बात है कि दबंग 3 सिर्फ हिंदी में ही नहीं.. बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज होने वाली है। लिहाजा, जाहिर है किच्चा सुदीप के होने से फिल्म को भी फायदा मिलेगा।
बोनी कपूर की 'बॉम्बे गर्ल' में दिखेंगी जाह्नवी कपूर, बैक टू बैक पांच फिल्में फाइनल


Click it and Unblock the Notifications











