बोनी कपूर की 'बॉम्बे गर्ल' में दिखेंगी जाह्नवी कपूर, बैक टू बैक पांच फिल्में फाइनल
धड़क के बाद जाह्नवी कपूर के पास बैक टू बैक फिल्मों की लाइन लग चुकी है। चार फिल्मों के बाद जाह्नवी की पांचवी बड़ी फिल्म भी फाइनल हो चुकी है। खास बात है कि जाह्नवी अब आखिरकार अपने पिता बोनी कपूर के साथ जुड़ने वाली हैं। जी हां, बोनी कपूर के बैनर तले बन रही फिल्म 'बॉम्बे गर्ल' में जाह्नवी कपूर होंगी। फिल्म के निर्देशक होंगे संजय त्रिपाठी। फिल्म को बोनी कपूर के साथ महावीर जैन प्रोड्यूस करेंगे।
यह फिल्म 2020 जनवरी में फ्लोर पर जाएगी। जाहिर है फिलहाल जाह्नवी चार फिल्मों में व्यस्त हैं। जहां गुंजन सक्सेना बॉयोपिक की शूटिंग खत्म हो चुकी है और फिल्म जनवरी में रिलीज को तैयार है, वहीं बाकी 3 फिल्में तेजी से आगे बढ़ रही है। खास बात है कि ये सभी फिल्में एक दूसरे से काफी अलग है। जहां एक बॉयोपिक है, दूसरी हॉरर कॉमेडी.. तो तीसरी रोमांटिक। जाह्नवी ने अभी तक महज एक फिल्म किया है.. लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। कोई शक नहीं कि आने वाली फिल्मों के साथ इसमें और इजाफा होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











