..................... Salman Khan if proven guilty in hit and run will be jailed for 10 years - Hindi Filmibeat

...तो सलमान खान को हो सकती है 10 साल की जेल!

सलमान खान के हिट एंड रन केस की सुनवाई आज है। गवाहों से उम्मीद की जा रही है कि वो सलमान खान को पहचान लेंगे। पिछले महीने एक गवाह ने पुष्टि की थी कि साल 2002 में हुए एक्सीडेंट में सलमान खान ही एसयूवी की ड्राइवर सीट पर बैठे थे।

सूत्रों के अनुसार यह गवाह जे डब्ल्यू मैरियट होटल में पार्किंग एटेंडेंट है। उसने यह भी कुबूल किया कि सलमान खान ने उसे 500 रूपये टिप भी दी थी। सूत्र की पुष्टि के बाद यह पता चला कि गाड़ी में पीछे की सीट पर गायक कमाल खान भी बैठे थे। मई में एक और गवाह ने पुष्टि की थी कि उसने गाड़ी के दाहिने तरफ से सलमान को उतरते देखा था।

गौरतलब है कि हर मामले की तरह यह मामला भी काफी लंबा खिंचता चला गया है। अगस्त में मुंबई पुलिस ने यह माना था कि इस केस के मुख्य कागज़ात गायब हैं। बाद में ये कागज़ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में पड़े मिले थे। इस कार एक्सीडेंट में एक की मौत हो गई थी जबकि 4 बुरी तरह घायल थे। ताज़ा ऑर्डर के मुताबिक अगर सलमान दोषी पाए गए तो उन्हें 10 साल की जेल हो सकती है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X