यशराज से बाहर हुए शाहरूख, सलमान के साथ रोमांस करेंगी दीपिका
सलमान और दीपिका के कनेक्शन को क्या किसी ने ध्यान दिया है। सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ, और दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर अब एक दूसरे के साथ है। ऐसे में सलमान और दीपिका में नया लव कनेक्शन बना दिया है रोमांस के जादूगर यशराज प्रोडक्शन्स ने।
सूत्रों की मानें तो दोनों जल्द ही एक दूसरे से रोमांस करते नज़र आ सकते हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की क्वीन बन गई हैं। शाहरुख खान के साथ तो वे फिल्में कर चुकी हैं लेकिन लगता है वह जल्द ही सलमान के अपोजिट भी नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो इन दोनों स्टार्स को यशराज बैनर कास्ट करने की योजना बना रहा है।
यह प्रोडक्शन हाउस 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' फेम अली अब्बास जफर की निर्देशित फिल्म के लिए सलमान और दीपिका को साथ लाना चाहते हैं।
यश राज बैनर और सलमान पहली बार 2012 में 'एक था टाइगर' के लिए साथ आए थे जिसमें वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और दीपिका की राइवल कटरीना कैफ के अपोजिट कास्ट हुए थे।
yashraj films deepika padukone salman khan prem ratan dhan payo happy new year shahrukh khan यशराज चोपड़ा सलमान खान प्रेम रतन धन पायो हैप्पी न्यू ईयर दीपिका पादुकोण शाहरूख खान


Click it and Unblock the Notifications
