होस्ट बनकर सल्लू करेंगे शाहरूख-अभिषेक का शिकार

सलमान खान जो ना करें वो कम ही है। अक्सर कुछ ना कुछ अलग और हैरतअंगेज करने वाले अभिनेता सलमान खान बहुत जल्द आपको एक अवार्ड समारोह को होस्ट करते दिखायी पड़ने वाले हैं। खबर आ रही है कि सलमान खान स्टार गिल्ड अवॉर्ड्‍स 2013 के प्रस्तोता बनने जा रहे हैं। यह पहली बार है कि सलमान खान किसी शो को होस्ट करेंगे।

अभी तक शो में डांस करने वाले सलमान खान अब स्टेज पर से लोगों को मनोरंजित करने वाले हैं। जहां सलमान खान के चाहने वाले सलमान की इस बात से काफी खुश होंगे वहीं दूसरी ओर अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि सलमान खान शो को होस्ट अभिषेक बच्चन और शाहरूख खान को नीचा दिखाने के लिए कर रहे हैं।

अभी तक अवार्ड समारोह की कमान अक्सर शाहरूख खान के हाथ में रहती है जिसमें वो कई बार सलमान खान का मजाक बना चुके हैं तो वहीं हाल ही में जी के अवार्ड फंक्शन को अभिषेक बच्चन ने होस्ट किया था जो कि सलमान की पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय के पति है।

खबरी लालों का कहना है कि सलमान अपने होस्ट के जरिये जहां शाहरूख पर निशाना साधने वाले हैं वहीं वो यह भी साबित करने में जुटे हैं कि वो अभिषेक से अच्छे अभिनेता और होस्ट हैं।

वो भले ही यह कहे ना लेकिन कहीं ना कहीं वो अभिषेक बच्चन को खुद से कम्पेयर करते हैं क्योंकि अभिषेक की जो आज पत्नी है उसे बीवी बनाने का सपना सलमान ने भी देखा था। देखते हैं सलमान खान अपने होस्ट से शाहरूख और अभिषेक का शिकार कैसे करते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X