हिट एंड रन: तारीख पे तारीख...पर NO फैसला, फिर टलेगी ये तारीख?
सलमान खान की किस्मत कितनी अच्छी है और कितनी बुरी इस पर तो हम काफी कुछ कह चुके हैं लेकिन जेल उनकी किस्मत में है या नहीं इसका फैसला इतने सालों में आज तक नहीं हो पाया। वो लाख अच्छे एक्टर हों पर इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता कि उनके ऊपर कुछ ऐसी आपराधिक धाराएं हैं जो कानूनी लिहाज़ से काफी गंभीर हैं।
लेकिन सवाल फिर वही है कि सलमान की ये तारीखें आती हैं और चली जाती हैं पर कोई फैसला नहीं होता। आज भी यही होने की उम्मीद है। अब ये सलमान खान की किस्मत है या उनका रसूख या फिर उनका कद या फिर उनकी अच्छाई पर उनके किसी भी केस की सुनवाई इतने सालों में आज तक निपट नहीं पाई है।
हर बार उनकी केस की तारीख वाले दिन थोड़ा शोर शराबा होता है, मीडिया फिर से अपनी पुरानी स्टोरी खंगाल के फिर से चलाता है। सलमान कहीं शूटिंग कर रहे होते हैं (पिछली तारीख पर वो दुबई में एक दोस्त के साथ छुट्टी मना रहे थे) या फिर सलमान खान कुछ ना कुछ तो कर ही रहे होते हैं।
ALSO READ: सलमान खान के कोर्ट केस की सारी अपडेट
क्योंकि सलमान खान सुपरस्टार हैं और इतने खाली भी नहीं हैं। खाली शायद इस देश का कानून है जिसके पास टाइम ही टाइम है तारीखें देने का और बार बार उन्हें टालने का। और फिर हम कहते हैं कि देश की न्याय व्यवस्था काफी धीमी है। बार बार एक ही केस जब टलता रहता है तो ऐसे कितने ही 'रसूखदार' हैं जिनके केस भी ऐसे ही लंबित हैं। फिर इंतज़ार करिए अगली तारीख का!


Click it and Unblock the Notifications

