ALERT:सलमान,शाहरूख,रणबीर...आज की इन पांच अफवाहों से सावधान!
[तृषा गौड़] सलमान खान को स्वाइन फ्लू नहीं हुआ है। एक बार फिर से दोहराते हैं---- सलमान खान को स्वाइन फ्लू नहीं हुआ।
सोनम कपूर की स्वाइन फ्लू की खबरों के बाद से कई खबरें हैं कि सलमान खान को भी स्वाइन फ्लू हो गया है और फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है....CORRECT। सलमान खान को स्वाइन फ्लू हो गया है - WRONG! बहरहाल, चूंकि यह एक संक्रामक बीमारी है इसलिए सलमान खान ही नहीं प्रेम रतन धन पायो की पूरी यूनिट का टेस्ट कराना बेहद ज़रूरी है और वो हो रहा है।
इंडस्ट्री और गॉसिप हमेशा साथ साथ चलते हैं। पर बीते कुछ दिनों में अफवाहों के कुछ ऐसे कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं कि आप और हम हैरान रह जाएंगे। कभी शक्ति कपूर के रोड एक्सीडेंट में मौत की खबर तो कभी कुछ और। ट्विटर और फेसबुक अफवाहों का नया अड्डा बन गए हैं। एक इंसान अगर मज़ाक में भी कुछ लिखता है तो दूसरा उसे बिना पढ़े शेयर या रिट्वीट कर देता है। बस उड़ गई अफवाह!
खैर, अपने संडे के बाद मूड बिल्कुल ताज़ा करिए और जानिए वो पांच बिल्कुल बेकार अफवाहें जो हर जगह पढ़ने को मिल जाएंगी पर इनमें सच्चाई बिल्कुल नहीं है -


Click it and Unblock the Notifications














