अब बेरोजगारों को नौकरी दिलायेंगे सलमान खान
जी हां वह अब अपनी साइट 'बीइंगह्यूमनवर्कशॉप डॉट कॉम' के जरिए अपने प्रशंसकों की नौकरी ढूंढने में मदद करने जा रहे हैं। सलमान ने बुधवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "अपना फेसबुक सिर्फ टाइम पास के लिए नहीं है। इसका प्रयोग नौकरी ढूंढने के लिए करते हैं। बीइंगह्यूमनवर्कशॉप डॉट कॉम हुआ बीइंगह्यूमनजॉब्स। काम की चीज।"
आने वाली फिल्म 'किक' के नायक सलमान ने लिखा, "मेरे फेसबुक पेज पर जिन लोगों के पास नौकरी नहीं है, मैंने उनके बारे में अपने दोस्तों से बात की और उन्हें नौकरी दिलाई। जाहिर सी बात है कि आपको आवश्यकता पूरी करने की जरूरत है।"
सलमान ने बताया कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनके कई प्रशंसकों ने उनसे अपने बेरोजगार होने की कहानियां साझा कीं। उन्होंने लिखा, "बहुत से प्रशंसक कहते रहे हैं कि उनके पास काम नहीं है, इसलिए इस बारे में सोचा। अगर यह विचार काम करता है और आपको नौकरी मिलती है, तो अच्छी बात है। हमें आप सभी के लिए खुशी होगी।"
मालूम हो कि सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किक' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ पर्दे पर पहली बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिज नजर आयेंगी। फिल्म ईद पर रिलीज होगी, इस फिल्म से पहली बार साजिद नाडियावाला निर्देशन में उतर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना जु्म्मे की रात पहले ही हिट हो चुका है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












