सलमान के 'जुम्मे के चुम्मे' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल

सलमान खान वाकई में सलमान खान ही हैं, तभी तो उनकी हर एक फिल्म का लोगों को बेताबी से इंतजार रहता है। उनकी आने वाली फिल्म किक के पहले गाने ही धमाल मचा दिया है जिसे देखकर उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म का भी कुछ ऐसा ही हाल होने वाला है। मालूम हो फिल्म किक का पहला रिलीज गाना 'जुम्मे की रात' बीते शुक्रवार यूट्यूब पर जारी किए जाने के बाद से ही धूम मचा रहा है और यूट्यूब पर इसे अब तक 13,67,376 हिट मिल चुके हैं।

गाना सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज पर फिल्माया गया है। इस गाने में सलमान खान काफी एनर्जेटिक लग रहे हैं और उन्होंने काफी मदमस्त डांस भी किया है। उनके हर हिट गाने की तरह इस गाने में भी एक सिग्नेचर स्टेप है जिसे निश्चित रूप से आपको आज के हर युवागण करते हुए दिखायी दे जायेंगे। मिका सिंह की आवाज में गाया गाना 'जुम्मे की रात' ने लोगों को पूरी तरह से दिवाना बना दिया है।

गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर को भी शनिवार सुबह तक 78 लाख हिट मिल चुके हैं।फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। नाडियाडवाला ने कहा, "मेरे सहायक निर्देशक और मेरी पूरी टीम का कहना है कि फिल्म के पोस्टर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब मैं थोड़ा चैन से सांस ले सकता हूं। काश कि मैं जो कर रहा हूं उसका लुत्फ उठाने के लिए मेरे पास थोड़ा और समय होता। लेकिन हमें ईद पर यह फिल्म प्रदर्शित करनी है और हम इसे पूरा करेंगे।"

गौरतलब है कि अभी तक फिल्म में सलमान खान का क्या रोल है इस पर सस्पेंस बरकरार है। फिल्म ईद पर रिलीज होगी।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X