केस के कारण सलमान खान के इलाज में देरी
सबको पता है कि उनका चहेता सुपर स्टार सलमान खान इन दिनों असहनीय पीड़ा से ग्रस्त है। सलमान खान एक बार फिर से चेहरे की मांसपेशियों के कारण काफी परेशान हैं। उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाना है लेकिन वो काले हिरण केस के मामले और क्रिकेट लीग मैच के कारण अमेरिका नहीं जा पा रहे थे। यह बात खुद उन्होंने क्रिकेट लीग मैच के दौरान कही। सलमान ने कहा कि यही दो कारण थे जिनकी वजह से वो इंडिया से बाहर नहीं जा पा रहे थे।
एक तो अब मैच भी खत्म हो गया है और दूसरी ओर उनके केस की सुनवाई भी अब 23 मार्च के लिए टाल दी गयी है ऐसे में अब सलमान के सामने अमेरिका जाने के लिए फिलहाल कोई समस्या नहीं है।
आपको बता दें कि सलमान के चेहरों की नसों में बहुत दर्द हो रहा है जिसका ऑप्रेशन वो साल 2011 में करवाकर अमेरिका से आये थे लेकिन एक बार फिर से उनका दर्द उभर गया है जिसके लिए उन्हें दोबारा से अमेरिका जाना पड़ेगा इसलिए वो मार्च में यूएएस जायेंगे। वैसे इस बात की जानकारी उनके छोटे भाई सोहैल खान ने पहले ही मीडिया को दे दी थी।सलमान के चाहने वालों ने भी उनके लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी है। कुछ लोगों ने सलमान के लिए फेसबुक और ट्विटर पर लिखा है कि सलमान आपके लिए हम ऊपर वाले से दुआ मांगते हैं कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जायें और आपको हमेशा के लिए असहनीय दर्द से छुटकारा मिल जाये।


Click it and Unblock the Notifications
