सलमान ऐश्वर्या की कहानी, तस्वीरों की जुबानी
बैंगलोर। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' बॉलीवुड की अब तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिल्म के विषय के साथ बखूबी न्याय किया। 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 32.5 करोड़ का बिजनेस किया, इसके अलावा विदेशों में इस फिल्म ने 11.1 करोड़ कमाये। यह फिल्म मैत्रेयी देवी के बंगाली नॉवेल 'ना हन्यते' पर आधारित थी।
इस फिल्म में ऐश्वर्या रॉय ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से सभी को प्रभावित किया। फिल्म में अजय देवगन के संजीदा अभिनय और उस समय सलमान-ऐश्वर्या के अफेयर की चर्चा से फिल्म को बड़ी कामयाबी मिली। यह फिल्म इस वर्ष की तीसरी सबसे कामयाब फिल्म रही।
फिल्म एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित थी, जिसमें एक लड़की फिल्म के अन्त में अपने प्रेमी को न चुनकर अपने पति के प्यार को चुनती है। अजय देवगन ने फिल्म में ऐश्वर्या के पति की भूमिका को संजीदगी से निभाया। अजय का किरदार एक गंभीर और ईमानदार इंसान का था।
तस्वीरों में देखें- सलमान ऐश्वर्या की कहानी -


Click it and Unblock the Notifications