HIT & RUN:हर बार बढ़ने वाली होती हैं सलमान की मुश्किलें...फिर बढ़ती कैसे नहीं?

हर बार सलमान खान के हिट एंड रन केस में कोई नया पेंच आता है। नया मोड़ आता है। हर बार डंका पीट कर कहा जाता है कि सलमान खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। लेकिन मुश्किलें कभी बढ़ती नहीं हैं। वहीं सलमान कुछ दिनों पहले आराम से दीपिका का गाउन अपने मुंह से खींच कर तौलिया डांस कर रहे थे।

सवाल यहां ये है कि आखिर सलमान खान की 'मुश्किलें बढ़ने वाली हैं' ही क्यों रह जाती हैं कभी मुश्किलें बढ़ती क्यों नहीं हैं? ठीक है सलमान खान इस इंडस्ट्री के सबसे चहेते एक्टर हैं। उनका अपना कद है, अपनी फैन फॉलोइंग है और अपना रसूख है। हां, शायद रसूख ही है।

वरना कैसा होता है कि हर बार सलमान की मुश्किलें बढ़ते बढ़ते रह जाती हैं। हर बार कैसे सब कुछ उनके पक्ष में ना होकर भी केस जस का तस रह जाता है। माना कि वो सुपरस्टार हैं और लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं पर इसका मतलब है कि क्या इस देश में सड़क पर सोने वाले की कोई ज़िंदगी नहीं है। उसकी तो किस्मत है एक नशे में धुत सुपरस्टार की गाड़ी के नीचे आ जाना।

इस बार भी सलमान खान के हिट एंड रन केस में कई पेंच फंसे हैं। फिर से बातें उठी हैं कि ऐसा हुआ तो इतने साल की जेल वैसा हुआ तो इतना जुर्माना। लेकिन अब तो सब समझ चुके हैं। होगा कुछ ऐसा कि पहले रिलीज़ होगी सलमान खान की बजरंगी भाईजान। फिर उनकी होम प्रोडक्शन हीरो जिसमें वो जिया खान की 'सुसाईड केस' के कुछ दिनों के 'आरोपी' सूरज पंचोली को लॉन्च कर रहे हैं।

इसके बाद आप उनकी प्रेम रतन धन पायो देखकर मस्त हो जाइएगा क्योंकि सलमान अपने प्रेम अवतार में काफी समय बाद आ रहे हैं। इसके बाद शुद्धि का इंतज़ार करिएगा जिसके लिए सल्लू भाई भी इंतज़ार कर रहे हैं संजय दत्त के आने का.....जेल से...'छुट्टी' पर...जय हो मायानगरी...जय हो इसकी माया!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X