सलमान ने जय हो के प्रमोशन का क्रेडिट दिया आमिर खान को!
सलमान खान ने इवेंट के दौरान ये पूछे जाने पर कि उन्होंने अपनी फिल्म का पहला ही इवेंट इतना जानदार रखा और अपने फैंस को बुलाकर कुछ यूनिक और अलग सा किया तो इसपर सलमान ने कहा कि जबसे उन्होंने आमिर खान की कैप पहनी है तभी से इस तरह के आइडियाज उनके दिमाग में आ रहे हैं। सलमान ने कहा जबसे मैंने आमिर खान की कैप पहनी है तभी से इस तरह के यूनीक आइडिया मुझे आ रहे हैं फिल्म प्रमोशन के। वैसे भी सभी जानते हैं कि आमिर खान का नाम फिल्म प्रमोशन की स्ट्रैटजी बनाने में सबसे ऊपर है। आमिर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं।
आमिर खान की फिल्म धूम 3 का प्रमोशन सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस में किया वो भी आमिर खान की कैप पहनकर। सलमान ने कहा कि वो जानते हैं कि धूम 3 बहुत धूम मचाएगी लेकिन वो जय हो भी धूम मचाएगी। सलमान खान ने आमिर खान की तारीफ भी की और कहा कि वो बहुत ही मेहनती एक्टर हैं और अपनी फिल्मों पर बहुत मेहनत करते हैं। कुल मिलाकर सलमान ने अपने इस यूनिक प्रमोशनल ईवेंट का पूरा श्रेय आमिर को दे दिया और अपनी दोस्ती को एक बार फिर जता दिया।


Click it and Unblock the Notifications












