शादी-शुदा लूलिया से इश्क फरमा रहे हैं सलमान मियां
सलमान खान के हाथों में लगता है कि शादी की लकीर ही नहीं है तभी तो उनके नाम पर अफसाने तो बहुत हैं लेकिन एक भी अफसाना हकीकत का जामा नहीं पहन सका। दो बार तो जिंदगी में ऐसे मुकाम भी आये कि सलमान बस सेहरा बांधने वाले ही थे लेकिन तकदीर को कुछ औऱ ही मंजूर था और सल्लू मियां घोड़ी चढ़ते-चढ़ते रह गये।
एक बार फिर से सलमान और लूलिया के इश्क के चर्चे लोगों के लिए चर्चा का विषय बने हैं लेकिन इस बार भी मामले में पेंच निकल आया है।
कहा जा रहा है कि इन दिनों सलमान मियां जिस रूमानिया टीवी एंकर लूलिया वेंचर के साथ प्यार की पींगे बढ़ा रहे हैं उसके बारे में खबर है कि लूलिया पहले से ही शादीशुदा है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उसकी शादी जाने-माने संगीतकार से ही साल 2012 में हो चुकी है। इसलिए लूलिया भारत में रहने आयी हैं। वैसे अगर यह बात सलमान खान जानते थे तो वह और अब्बाजान लूलिया के लिए घर क्यों खोज रहे थे मुंबई में? क्यों नहीं लूलिया अपने पति के साथ अपना आशियाना खोज रही थी औऱ वो क्यों इतने दिन सलमान के साथ उनके घर पर रही थी।
मालूम हो कि ऐसा कहा जा रहा था कि लूलिया के लिए सलमान खान और उनके पापा सलीम खान ने मिलकर घर खोजा है। यह घर सलमान के घर पास मुंबई के कॉर्टर रोड पर ही है। अब लूलिया वहां जल्दी ही शिफ्ट होने वाली हैं।
लूलिया इस समय सलमान के साथ हैदराबाद में मेंटल की शूटिंग में व्यस्त हैं वैसे कहा जा रहा था कि सलमान इस बार लूलिया को लेकर खासा सीरयस है।


Click it and Unblock the Notifications












