फिरंगी प्रेमिका के लिए सल्लू ने खोजा आशियाना!
एक बार फिर से सलमान खान की एक नयी प्रेमकहानी ने मीडिया में जगह बनायी है। कहा जा रहा है कि रोमानिया की टीवी एक्ट्रेस के मोहजाल में इस बार सल्लू मियां बुरी तरह से गिरफ्तार हो गये हैं। इस रूमानिया गर्ल का नाम है लूलिया वेंटर। जिनके बारे में पिछले दिनों यह भी कहा जा रहा था कि वह सलमान खान के साथ ही उनके घर में रह रही है। जिसकी वजह से लोगों ने दबी जुबान में कहना शुरू कर दिया था कि कही सलमान, लूलिया के साथ लिवइनरिलेशन में तो नहीं है।
जिसके बारे में अब तस्वीर साफ हुई है.. दरअसल लूलिया को कुछ दिन मुंबई में रहना है, ऐसे में उसके लिए घर खोजने का काम सलमान मियां कर रहे थे क्योंकि सलमान की लूलिया दोस्त हैं। और सलमान ठहरे यारों के यार, उन्होंने लूलिया से कहा कि जब तक उन्हें घर नहीं मिल जाता तब तक वो उनके घर में उनकी फैमिली के साथ रह सकती है। जिस पर लूलिया ने हां कर दी और वह सल्लू मियां के साथ घर पर रहने लगीं।
खबर यह भी है कि लूलिया के लिए सलमान खान और उनके पापा सलीम खान ने मिलकर घर खोजा है। यह घर सलमान के घर पास मुंबई के कॉर्टर रोड पर ही है। अब लूलिया वहां जल्दी ही शिफ्ट होने वाली हैं।
वैसे जिस तरह से लूलिया के लिए सल्लू ने घर खोजा है उसी तरह से कुछ सालों पहले उन्होंने कैटरीना कैफ के लिए घर खोजा था। सलमान और कैटरीना की नजदीकियां किस तरह की थीं इन के बारे में तो आप लोग वाकिफ ही हैं इसलिए लूलिया की तरफ उनका यूं अटेंशन लोगों को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर रहा है। देखते हैं कि लूलिया और सलमान की दोस्ती कहां तक पहुंचती है?
आईये आपको बताते हैं सलमान के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











