भई वाह! दूल्हे को सलमान भाई से रिसेप्शन गिफ्ट भी मिला!
सलमान खान का दिल बहुत बड़ा है ये तो हम सब जानते हैं लेकिन जब वो गिफ्ट देने के बारे में सोचते हैं तो फिर सोचते ही जाते हैं। पहले खबर थी कि उन्होंनेअर्पिता आयुष को मुंबई में एक 16 करोड़ का बंगला दिया है। अब उन्होंने इस नव विवाहित जो़ड़े को गिफ्ट की है एक चमचमाती ब्रैंड न्यू गाड़ी। इस गाड़ी की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
4 करोड़ की Rolls Royce अर्पिता आयुष का नया वेडिंग गिफ्ट है। वैसे इस शादी की कुल कीमत करीब 50 करोड़ आंकी जा रही है। इससे पहले अर्पिता ने शादी के दिन एक भावुक स्पीच दी। हालांकि वो ये स्पीच पूरी नहीं पढ़ पाईं जिसे प्रियंका चोपड़ा ने पूरा पढ़ा। अर्पिता ने कहा कि वो तहे दिल से शुक्रगुज़ार हैं कि उन्हें ऐसा परिवार मिला। वो सोहेल भाई के बेहद करीब हैं और हर भाई - बहन की तरह वो दोनों भी अपना रूम शेयर करते थे। वो भी तब तक जब तक सोहेल की शादी नहीं हुई। अरबाज़ ने उन्हें हमेशा गाइड किया और सही गलत में फर्क बताया वहीं सलमान हमेशा उनके साथ खड़े रहे, चाहे वो सही रही हों या गलत।
पढ़िए: क्या बॉलीवुड को अर्पिता के रिसेप्शन पर मिलेगा शाहरूख - आमिर-सलमान moment?


Click it and Unblock the Notifications












