सलमान मेंटल की शूटिंग के दौरान घायल
हैदराबाद। लगातार हिट फिल्में देने वाले अभिनेता सलमान खान फिल्म मेंटल की शूटिंग के दौरान घायल हो गये हैं। सोहैल खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हो रही थी। जहां पर उन्हें चोट लग गयी। सलमान के दाहिने पैर में चोट लगी है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
इसके पहले भी सोहैल खान की इस फिल्म की शूटिंग में अड़चनें आ चुकी हैं। जब फिल्म की क्रू के बीच करार को लेकर मुश्किलें आ गयी थी।
सलमान खान की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि इसके पहले आयी सलमान की पांच फिल्में सौ करोड़ से अधिक का व्यवसाय कर चुकी है। फिल्म में सलमान की हिरोइन डेजी शाह हैं। फिल्म में सना खान ने भी काम किया है। शूटिंग के दौरान सेट पर डेजी और सलमान के बीच करीबियां होने की चर्चा भी रही थी।


Click it and Unblock the Notifications












